राज्य में सत्ता परिवर्तन की मांग में भाजयुमो ने निकाली रैली सिलीगुड़ी

120

विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के आह्वान के साथ भाजपा  युवा मोर्चा मोर्चे ने गुरुवार को  सिलीगुड़ी में रैली निकाली। रैली  सिलिगुड़ी के हाश्मी चौक  से निकलर कर शहर के विभिन्न मार्गों की परिक्रमा की। रैली में विरोध स्वरुप व्हीलचेयर पर नौकरी मांगनेवालों का पुतला रखकर शहर में घुमाया गया। रैली हिलकार्ट रोड, सेवक रोड, विधान रोड होते हुए वापस पार्टी कार्यालय पहुंचकर  समाप्त  हुई। रैली  में  सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला के  अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष कंचन देबनाथ समेत अन्य नेताओं व भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।  जुलुस के जरिये भाजपा  युवा मोर्चा की ओर  से  राज्य में बदलाव का आह्वान किया।। बाद में मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने कहा पश्चिम बंगाल में शिक्षा , स्वास्थ्य लचर अवस्था में पहुंच गयी है।  रोजगार नहीं है। लोग पलायन को मजबूर हैं। हिंसा बढ़ती जा रही है।  लोकतान्त्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है।  यही कारण है वे लोग राज्य में बदलाव का आह्वान कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा राज्य की तृणमूल सरकार के शासनकाल में लोग त्रस्त हैं।