योगेंद्र यादव ने भाजपा को हराने की अपील की , मेधा पाटकर ने भी किया अनुरोध

92

  पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच प्रख्यात समाजसेवी योगेंद्र यादव ने  किसानों के हित में बंगाल के लोगों से भाजपा के खिलाफ मतदान करने की अपील की है. बुधवार को सिलीगुड़ी में  संयुक्त कृषक मोर्चा द्वारा संवाददाता सम्मलेन में योगेंद्र यादव ने कहा उनके संगठन की ओर से पूरे देश में भाजपा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। वे उन सभी राज्यों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं जहां चुनाव हो रहे हैं। संवाददाता सम्मलेन में प्रख्यात समाजसेवी  मेधा पाटेकर भी उपस्थित थी । जोगेंद्र यादव ने कहा कि  संयुक्त कृषक मोर्चा एक राजनीतिक संगठन नहीं हैं, न ही वे किसी विशेष राजनीतिक पार्टी के समर्थन में हैं। वे देश के किसानों के हित में भाजपा का विरोध कर रहे हैं। वे केंद्र सरकार के कृषि कानून और दिल्ली में किसानों के अकथनीय उत्पीड़न का विरोध करते हैं। यही वजह है कि वे देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच कर  भाजपा  की असली अजेंडे को सबके सामने ला रहे हैं।