मेयर व जिलाधिकारी ने लिया मुख्यमंत्री के सभास्थल का जायजा

67

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सभा 21 फरवरी को उत्तर बंगाल दौरे पर सिलीगुड़ी पहुंच रहीं हैं। 21 फरवरी सिलीगुड़ी के कंचनजंघा स्टेडियम में उनकी प्रशासनिक सभा आयोजित होगी। इसे देखते हुए तैयारी जोर शोर से चल रही है। शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा व्यवस्था सहित प्रशासनिक इंतजामों का जायजा लिया। शनिवार सुबह सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव और दार्जिलिंग के जिलाधिकारी एस पूनमबलम ने कंचनजंगा स्टेडियम का दौरा किया।