मालदा में भाजपा नेता को मारी गोली , आरोप तृणमूल पर

84

भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या करने का प्रयास करने का सनसनीखेज मामला आमने आया है।  भाजपा ने घटना के पीछे  तृणमूल समर्थित बदमाशों का हाथ होने का आरोप लगाया अहा।  मोथाबाड़ी थाने के चंडीपुर इलाके में मंगलवार दोपहर को इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता  उदय  मंडल (47 ) को मालदा मेडिकल कॉलेज व  अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनकी हालत आशङ्काजक  बतायी जा रही है।   चिकित्सकों ने बताया कि गोली उसके पैर में लगी है। बताया जाता है उदय मंडल के जिम्मे मोथाबड़ी  विधानसभा के दो  ग्राम पंचायत के 5  बूथ के चुनाव प्रचार का दायित्व था. भाजपा नेताओं ने घटना के पिछले तृणमूल कांग्रेस का हाथ होने का दावा  किया जा जबकि   तृणमूल नेताओं ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आज दोपहर को भाजपा नेता उदय मंडल घर से एक किलोमीटर दूर अपने मक्के के खेत देखने गए  थे। उसी समय छबिलाल मंडल अपने समर्थकों के साथ उन पर हमला बोल दिया।  भाजपा नेता के भाई उपेंद्र मंडल ने बताया कि भाजपा छोड़ने के लिए उन पर लम्बे समय से  दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने कहा राजनीतिक दुश्मनी के कारण उसके भाई पर जानलेवा हमला किया गया। इस बारे में मोथाबाड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद चंद्र मंडल ने  भाजपा नेता पर हुए हमले की   कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि  इस बारे में चुनाव आयोग  में शिकायत की जाएगी।  इसके साथ ही उन्होंने कहा चुनाव से पहले तृणमूल कॉग्रेस  इस तरह इलाके में दहशत फैलाने का प्रयास कर रही है।  वहीँ मोथाबाड़ी के तृणमूल नेता सबीना यासबिन ने इसे भाजपा का आंतरिक कलह बताया। मोथाबाड़ी थाने की  पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की तलाश जारी है.