मालदा में बदमाशों ने तृणमूल कर्मी को मारी गोली, भाजपा पर आरोप

122

विधानसभा चुनाव से पूर्व राज्य में राजनीतिक हिंसा तेज होती जा रही है।  इस मालदा जिले के गाजोल थाने के अलाल  ग्राम पंचायत के फतेहपुर इलाके में सत्ताधारी तृणमूल  कर्मी को गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के पीछे भाजपा समर्थित बदमाशों का हाथ होने का दावा किया जा रहा है। घायल तृणमूल कर्मी  को मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कल देर रात घटना के बाद इलाके में भारी तनाव देखा जा रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार में तृणमूल कर्मी के दाये पैर में गोली लगी है. गाजल थाने की पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घायल तृणमूल  कर्मी का नाम  विफल  साहा  (32 ) है।  कल रात वह  गाजोल से रानीगंज अपना  घर लौट रहा था। तभी रास्ते में उसे लक्षकर कई राउंड फायरिंग की गयी।  घायल तृणमूल कर्मी ने   आरोप लगाया कि भाजपा नेता अनिल साहा व  उसके समर्थक उनकी तरफ से हाट से कमीशन वसूलने के लिए उस पर लगातार दबाव डाल रहे थे। इनकार करने पर उन पर जानलेवा हमला किया गया। कल रात वे काम समाप्त कर घर लौट रहे थे।  तभी  मुँह पर नकाब पहने भाजपा समर्थित बदमाशों ने उनका रास्ता रोका और उसे लक्ष्य कर गोलियां चलाई। एक गोली उनके दाए पैर में लगी।  इधर गोली चलने  की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और उसे वहां से उठाकर तत्काल मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पहुंचाया। घटना को लेकर तृणमूल व भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। तृणमूल के मालदा जिला के मुखपत्र शुभम बासु ने कहा  कि गाजोल में भाजपा अपना जनाधार खो रही  है। इसलिय वह इलाके में अशांति फैलाने की फिराक में है. वहीँ  भाजपा के मालदा जिला के उपाध्यक्ष अजय गांगुली ने बताया कि यह ग्रामीण विवाद का मामला है। इसे राजनीतिक रंग देना ठीक नहीं है। भाजपा आतंक में विश्वास नहीं करती। गाजोल थाने के पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है.