महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी ने दिया धरना

राज्य भर में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ इंग्लिशबाजार विधानसभा क्षेत्र की भाजपा उम्मीदवार शिरूपा मित्र चौधरी मंगलवार रात धरना प्रदर्शन शुरू किया।  कल रात वे अपने समर्थकों के साथ इंग्लिशबाजार  पोस्ट ऑफिस  मोड़ संलग्न  इलाके में  धरना दिया। उनका विरोध प्रदर्शन करीब घंटे भर चला. बाद में पुलिस – प्रशासन के हस्तक्षेप से धरना समाप्त हुआ। इस अवसर पर भाजपा शिरूपा मित्र चौधरी ने कहा राज्य की  तृणमूल सरकार के शासन में पूरे राज्य में महिलाओं पर अत्याचार चरम पर पहुंच गया  है।    उन्होंने कहा हालही में ८५ वर्षीय एक वृद्ध महिला को तृणमूल समर्थित बदमाशों ने हमला कर घायल कर दिया, बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। उन्होंने कहा राज्य भर में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ उनलोगों ने आज धरना दिया। 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *