महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने दिया धरना

127

महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से बुधवार को इस्लामपुर महकमा शासक कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया. इससे पहले भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने  जिले में  महिलाओं पर बढ़ते  अत्याचार के खिलाफ रैली निकाली।  इस्लामपुर के मिलनपल्ली इलाके से निकली इस रैली में काफी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने हिस्सा लिया।  कार्यक्रम में शामिल भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष शिवली सरकार ने कहा कि इस्लामपुर की महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के मांग को लेकर आज शहर में रैली निकाली गयी। उन्होंने कहा कि राज्य में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं है.साथ ही  उन्होंने कहा कि जिले में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर महकमा शासक को ज्ञापन दिया गया। महकमा शासक ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए इस पर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है.