भारी मात्रा में गांजा जप्त , पुलिस हिरासत में महिला

92

विधानसभा चुनाव से पूर्व एनजेपी थाने की पुलिस ने सिलीगुड़ी शहर से सटे फुलबाड़ी माडर मोड इलाके से काफी संख्या में गांजा के पैकेट बरामद किया है।  पुलिस ने इस सिलसिले में एक महिला को हिरासत में लिया है।  दूसरी ओर  विधानसभा चुनाव से पहले इतनी  बड़ी  संख्या में गांजा के पैकेट के साथ महिला को हिरासत में लिए जाने की खबर को लेकर पूरे शहर में हलचल मची है. न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस गांजा सहित महिला को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस महिला से पूछताछ कर गांजा के बारे में अधिक जानकारी जुटा रही है.स्थानीय लोगों ने बताया आरोपी महिला गांजा के पैकेट लेने आयी थी। तभी स्थानीय लोगों को उस पर संदेह हुआ। बाद में पैकेट खोलकर देखने पर उसमे गांजा मिला।