भाजपा सत्ता में आयी तो भ्रस्ट पुलिस कर्मी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई – सायंतन बासु जहां जहां जाएँगी दीदी, भाजपा कर्मी लगाएंगे जयश्री राम का जयघोष

85

 इस्लामपुर, भाजपा के प्रदेश महासचिव सायंतन बसु आज उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर में चाय पर चर्चा के दौरान आम लोगों से रूबरू हुए। इस्लामपुर शहर के जीवन मोड़ इलाके में आज सुबह से श्री बासु अपने कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा में हिस्सा लिया ।उसके साथ उत्तर बंगाल के पार्टी के ऑब्जर्वर श्याम चंद्र घोष , इस्लामपुर टाउन अध्यक्ष अमित भट्टाचार्य समेत कई अन्य नेता उपस्थित है। सायंतन बासु ने इस्लामपुर पुलिस पर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के  शह पर काम जरने का आरोप लगाते हए कहा  भाजपा सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार में लिप्त  किसी भी पुलिस अधिकारी व कर्मी को बक्शा नहीं जायेगा।  उन्होंने कहा भ्रष्ट पुलिस अधिकारियो की सूची बनायी जा रही।  एक एक के खिलाफ कार्रवाई होगी।  इसके साथ ही उन्होंने  राज्य की तृणमूल सरकार पर पश्चिम बंगाल को पश्चिम बांग्लादेश बनाने का आरोप लगाते हुए कहा इसे किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जायेगा। जय श्री राम पर तृणमूल नेताओं के भड़कने की आलोचना करते  हुए उन्होंने कहा भारत में जय श्री राम नहीं कहा जायेगा तो क्या पकिस्तान में  कहा जायेगा। साथ ही उन्होंने चुनौती देते हुए कहा जहाँ जहाँ तृणमूल सुप्रीमो व राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जाएँगी भाजपा कार्यकर्त्ता जय श्री राम का  जयघोष करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा भाजपा मारकाट में झगडे फसाद में विश्वास यही करती।  इसके साथ ही उन्होंने तृणमूल कांग्रेस का लाइफ टाइम कम होने का दावा करते हुए कहा जल्द ही यह पार्टी इतिहास बन जाएगी।