भाजपा व टैक्सी यूनियन की ओर से जरूरतमंदों में बांटे गए कम्बल

76

 भारतीय जनता पार्टी एवं कामाख्यागुरी टैक्सी यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को कामाख्या चौरंगी इलाके में गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा के अलीपुरद्वार जिला उपाध्यक्ष विप्लब सरकार ,भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बिपलब दास समेत अन्य वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके अलावा कामख्यागुड़ी टैक्सी यूनियन के सदस्य व पदाधिकारी कार्यक्रम की शिरकत की।  इस दौरान एक पथसभा का भी आयोजन किया गया।  सभा को संबोधित करते हुए भाजपा व टैक्सी यूनियन के नेतों ने रज्य की  तृणमूल कांग्रेस की राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों का  जिक्र करते हुए इसकी कड़ी आलोचना की।