बकाया पैसे मांगने पर बदमाशों ने दम्पति पर किया हमला

99

बकाया पैसे मांगने पर दो युवकों ने एक दंपति पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। चौंकाने वाली  यह घटना वैष्णवनगर थाने के बिननगर मुकुंदटोला इलाके की है। घायल दंपति का मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस दंपति  ने बताया बदमाशों ने   लोहे के रेंज  एवं लाठी  से  हमला करने का आरोप लगाया।  घटना को लेकर  इस दम्पति ने    बीननगर  थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।  पुलिस  मामले की जांच शुरू कर दी है । पीड़ित दम्पति की पहचान निर्मल कुमार मंडल और उसकी पत्नी  सुंदरी मंडल के रूप में की गई है । निर्मल कुमार मंडल पेशे से ऑटो ड्राइवर हैं। आरोपियों के नाम पार्थ  मंडल और कंचन मंडल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार करीब एक वर्ष पहले पार्थ  मंडल और कंचन मंडल ने निर्मल मंडल से बैटरी खरीदने के लिए बीस हजार रूपये उधार लिए थे।  बाद में पैसे मांगने पर दोनों तरह तरह के बहाने बनाकर इंकार कर रहे थे।    गुरुवार शाम   निर्मल कुमार मंडल पैसे मांगने के लिए   उनके पास आए पर  दोनों ने पैसे देने से इनकार कर दिया। बताया जाता है इसी दौरान दोनों युवक  निर्मल कुमार मंडल पर लोहे के रेंज से हमला कर दिया। पति को बचाने गयी सुंदरी मंडल को भी आरोपियों ने जख्मी कर दिया।  आस पास के लोगों के वहां पहुंचते ही  आरोपी वहां से भाग निकले । स्थानीय लोगों ने गुरुवार रात दंपति को मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।