बंगाल में एक दिन में 846 लोग कोरोना पॉजिटिव

105

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा बीतने के बाद कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी होने लगी है। गुरुवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 24 घंटे के दौरान 40 हजार 303 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं।
इसके अलावा 24 घंटे के दौरान 792 लोग स्वस्थ हुए हैं। राज्य भर में अब तक इस महामारी की चपेट में आने वाले कुल 15 लाख 84 हजार 492 में से 15 लाख 57 हजार 822 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इसके अलावा 24 घंटे के दौरान 12 लोगों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 19 हजार 33 पर जा पहुंची है। एक्टिव मरीजों की संख्या में 42 की बढ़ोतरी हुई है और सात हजार 577 लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। यहां स्वस्थता दर गिरकर 98.33 से 98.32 फीसदी पर पहुंची है। कुल एक करोड़ 88 लाख 42 हजार 408 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं।