फांसीदेवा ब्लॉक के चुनाव अधिकारी ने मदतान केन्दों का लिया जायजा

100

विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है।  राजनीति पार्टियों के साथ-साथ चुनाव आयोग भी शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। राज्य के विभिन्न जिले में पारा मिलिट्री फोर्स के जवान रूट मार्च कर रहे हैं। चुनाव कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी लोगों से निर्भयता से अपने मताधिकार  का इस्तेमाल  की अपील कर रहे हैं।   इसके साथ ही  चुनाव अधिकारी  मतदान  केन्द्रो का जायजा ले रहे हैं।  इसी क्रम में शुक्रवार को फांसीदेवा ब्लॉक के बीडीओ तथा ब्लॉक चुनाव अधिकारी संजू गुहा मजूमदार ने फांसीदेवा इलाके के विभिन्न चुनाव केंद्रों का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने इन मतदान केंद्रों पर उपलब्ध होने वाली  विभिन्न सुविधाओं एवं यहां की समस्याओं के बारे में जानकारी ली।   मुख्य रूप से बिजली की व्यवस्था ,पेयजल की व्यवस्था ,शौचालय इत्यादि की सुविधाओं का चुनाव अधिकारी ने जायजा लिया।   इसके साथ ही उन्होंने चुनाव  कर्मियों से आपातकालीन समस्याओं के निपटान के विभिन्न उपाय करने  का आदेश दिया।