पेंगोलिन के देहांश के साथ एक गिरफ्तार

105

वन विभाग ने ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर सिलीगुड़ी के निकट माटिकाला इलाके में अभियान चलाकर पेंगोलिन का देहांश बरामद किया। वन विभाग ने इस अभियान में मुर्शीद आलम नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को उसे सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। वकील अखिल सरकार ने बताया कि मुर्शिद आलम को साजिश के तहत फंसाया गया है। उन्होंने बताया कि गणेश बर्मन नामक एक तृणमूल नेता आरोपी को घूमने जाने के बहाने घटनास्थल पर ले गया. उसी दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने वहां अभियान चलाकर उसे धर दबोचा। उन्होंने बताया कि बाकी लोग भागने में सफल रहे लेकिन मुर्शीद आलम वन विभाग की गिरफ्त में आ गया.