पिछली सरकारों से निराश हैं बंगाल की जनता, देगी भाजपा को मौका – दिलीप घोष

86

उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में चारो ओर कमल खिलाएंगे और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी देखती रह जाएगी। उन्होंने कहा इस बार विधानसभा चुनाव में खेल होगा और चारों ओर कमल खिलेंगे और दीदी देखती रहेंगी।  भाजपा की परिवर्तन यात्रा बुधवार को उत्तर दिनाजपुर  जिले के कालियागंज पहुंची। परिवर्तन यात्रा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, रायगंज की भाजपा सांसद तथा केंद्रीय नारी व शिशु कल्याण मंत्री देबोश्री चौधरी ,जिला भाजपा अध्यक्ष विश्वजीत लाहिरी समेत अन्य शीर्ष भाजपा  नेता व काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।  सभा को संबोधित करते हुए दिलीप घोष ने कहा पश्चिम बंगाल के लोगों ने 30 सालो तक कांग्रेस को अवसर दिया, 34 वर्षों तक वाममोर्चा को और 10 वर्षों तक तृणमूल कांग्रेस को सत्ता दी और आखिरकार निराश हुए। उन्होंने कहा बंगाल में विकास नहीं हुआ है। कल कारखाने बंद पड़े है।  लोगों को काम के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़  रहा है। सड़क बदहाल है।  शिक्षा से स्वास्थ्य सब बदहाल है। इसलिए राज्य में वास्तविक परिवर्तन की आवश्यकता है।  केवल सरकार बदलने से काम नहीं चलेगा वे लोग वास्तव में यहाँ परिवर्तन लाना चाहते हैं।  बंगाल को सोनार बँगला बनाना चाहते हैं।   दिलीप घोष ने कॉग्रेस पर भी हमला बोला।  श्री घोष ने कहा कांग्रेस देश भर में सिमटती जा रही है। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने राज्य सरकार पर हमला किया। दिलीप घोष ने कहा कि राज्य सरकार के जाने का समय आ गया है। इस बार के विधानसभा चुनाव में तृणमूल सरकार को जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर राज्य के लोगों की बुनियादी सुविधाएं व गणतंत्र का अधिकार छीनने का आरोप लगाया।  श्री घोष ने बंगाल को सोनार बांग्ला बनाने की अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए लोगों से राज्य में तृणमूल सरकार का खात्मा और भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया इतना ही नहीं भाजपा नेताओं ने विधानसभा चुनाव में 200 से अधिक सीटें जीत कर सरकार बनाने का दावा किया।  परिवर्तन यात्रा शहर के विभिन्न इलाकों की परिक्रमा की। परिवर्तन यात्रा के स्वागत के लिए काफी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद थे। उन्होंने परिवर्तन यात्रा के रथ पर फूलों की बारिश की और भारत माता की जय के नारे लगाए।