पिंजरे में फंसा तेंदुआ , लोगों ने ली राहत की सांस

नागराकाटा के भगतपुर चाय बागान में बृहस्पतिवार देर रात वन विभाग के पिंजरे में एक तेंदुआ जा फंसा। वन विभाग सूत्रों के अनुसार तेंदुए को पकड़ने के लिए यहां एक का पिंजरा लगाया गया था। बताया जाता है कि तेंदुआ आसपास के इलाके में काफी उपद्रव मचा रहा था. तेंदुए के आतंक से लोग परेशान थे और उन्होंने वन विभाग से इसकी शिकायत की। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए चाय बागान इलाके में  पिंजरा लगा रखा था जिसमें कल देर रात तेंदुआ फंस गया।   इधर तेंदुए के पिंजरे में फंसने की खबर मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच कर राहत  कार्य में जुट गए। रेंजर अराजकुमार लायक ने बताया  तेंदुए को गोरुमारा प्राकृति पर्यवेक्षण केंद्र  ले जाया जाएगा वहां उसका प्राथमिक इलाज करने के बाद दोबारा उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। इधर तेंदुए के पकड़े जाने से चाय बागान व आसपास के इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली।  

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *