पति के हक़ की मांग में ससुराल में धरना पर बैठी पत्नी

162

अपने पति के अधिकार की मांग में एक गृहवधू ससुराल के घर के सामने धरने पर बैठ गई।  उत्तर दिनाजपुर जिले के ग्वालपोखर थाने के साहापुर गांव में मंगलवार को इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार इलाके की शिखा  विश्वास नामक  इस महिला का करीब एक  साल पहले इसी इलाके के एक युवक के  साथ विवाह हुआ था। विवाह के बाद  दोनों  इस्लामपुर में दाम्पत्य  जीवन की शुरुआत की। कुछ दिनों बाद उसका पति उसे अपने पिता के घर छोड़ गया. इसके बाद उसे वापस ससुराल नहीं लाया गया। जब महिला  अपने पति से इस बारे में संपर्क करने का प्रयास किया तो उसे ससुरालवालों की ओर से बताया गया उसका पति ससुराल से नहीं है।  उसे दूसरी  जगह स्थानांतरित कर दिया गया है. इस बीच मंगलवार सुबह गिरहवधू अपने पति की तलाश में ससुराल पहुंची और वहां पति के नहीं मिलने पर वह ससुराल के घर के सामने धरने पर बैठ गई। उसने बताया कि पिछले नवंबर महीने की 4 तारीख को उसके पिता के घर उसका पति छोड़ गया। इसके बाद से उसने उसके साथ कोई संपर्क नहीं किया। फिलहाल उसका पति व उसके परिवारवाले उसकी शादी को स्वीकार नहीं कर रहे हैं. उसने कहा जब तक उसका पति उसे नहीं मिल जाता तब तक वह धरना जारी रखेगी ,इसमें  उसकी जान भी चली जाती है तो उसे कोई परवाह नहीं। इसके साथ ही इस महिला ने बताया कि इस बारे में थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई है। इतना ही नहीं उसने बताया कि उसने अपने सभी गहने व जमापूंजी  अपने पति को गाड़ी खरीदने के लिए दे दी है।  अब उसके पास संसार चलाने के लिए कुछ नहीं बचा है।  इधर इस्लामपुर के एसपी सचिन मक्कड़  ने बताया कि इस बारे में शिकायत मिली है घटना की जांच की जा रही है.