पंचायत सुपरवाइजर ने महिला को दिया को प्रस्ताव ! धरने पर बैठी भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य

100

तृणमूल संचालित पंचायत कार्यालय में जॉब कार्ड बनाने पहुंची एक महिला को  पंचायत के सुपरवाइजर द्वारा कुप्रस्ताव दिए जाने के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने पंचायत कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। बताया जाता है पीड़िता द्वारा इस बारे में  पुलिस में शिकायत दर्ज किये जाने के बाद पीड़िता व  उसके परिवार वालों को लगातार धमकी मिल रही है। घटना के खिलाफ गुरुवार को मालदा के इंग्लिशबाजार थाने के यादवपुर दो नंबर ग्राम पंचायत कार्यालय का घेराव कर भाजपा की महिला मोर्चा की सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया।  जानकारी के अनुसार हाल ही में गांव की महिला जॉब कार्ड बनाने के लिए पंचायत दफ्तर पहुंची।  महिला ने आरोप लगाया कि वहां मौजूद सुपरवाइजर अमल मंडल ने उसे कुप्रस्ताव दिया। इसके बाद महिला ने आरोपी सुपरवाइजर के खिलाफ इंग्लिशबाजार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इधर घटना के प्रकाश में आने के बाद पंचायत के अधिकारियों ने आरोपी सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया।  वहीँ  आरोपी अमल मंडल उसके खिलाफ दर्ज मामला वापस लेने के लिए पीड़िता पर लगातार दबाव बनाने लगा। मजबूरन पीड़िता  शिकायत वापस ले ली।  इसके  बाद प्रशासन ने आरोपी को दोबारा काम पर बहाल कर दिया। पीड़िता ने कहा  मामला वापस लेने के बावजूद आरोपी उसे और उसके परिवारवालों को धमकाना जारी रखा।  इसी के खिलाफ  आज भाजपा के महिला मोर्चा की सदस्यों ने आज पंचायत  दफ्तर के सामने धरना दिया।   ग्राम पंचायत की भाजपा सदस्य शारदा मंडल  ने आरोप लगाया कि आरोपी सुपरवाइजर अमल मंडल के खिलाफ सबूत होने के बावजूद  इस बारे में कोई  कानूनी कार्रवाई नहीं की गयी।  उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर आज वे सभी धरना पर बैठी हैं। उन्होंने आरोप लगाया तृणमूल के शासन में  राज्य के विकास कार्य ठप है। लोगों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही है।  कटमनी से जनता परेशान है। महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ रही है।  उन्होंने आरोपी को  बर्खास्त करने की मांग की। वहीं जिला तृणमूल कोऑर्डिनेटर दुलाल सरकार ने बताया कि पुलिस मामले की जाँच कर उचित कार्रवाई करेगी।