कोरोना के कहर के बीच उत्तर दिनाजपुर जिले के 9 विधानसभा क्षेत्रों में गुरुवार को मदतान है। इस्लामपुर कॉलेज के DCRC केंद्र से चुनावी कर्मी ईवीएम के साथ अपने अपने बूथों की ओर रवाना हो रहे हैं। इनमें ही एक हैं शमीम अख्तर। अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ वे भी मतदान केंद्र के लिए रवाना हुए। इससे पहले यहाँ मौजूद एसडीओ व महकमा चुनाव अधिकारी सप्तर्षि नाग ने उन्हें शुभकामनाएं दी। एसडीओ ने कहा कि शमीम अख्तर को देखकर चुनाव कर्मियों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। वे महकमा के गर्व हैं। बता दे कि शमीम अख्तरएक सरकारी कर्मचारी हैं और शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं. चोपड़ा विधानसभा के सोनापुर में अन्य चुनाव कर्मियों और पीठासीन अधिकारी के साथ वे भी मतदान केंद्र के लिए रवाना हुए। शारीरिक अक्षमताओं के बावजूद वे मानसिक रूप से कितना मजबूत है। उनके उत्साह से स्पष्ट हो जाता है। हालहीं में उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया और काफी मजे से कार चला रहे हैं। अपने बुलंद हौसले से उन्होंने साबित कर दिया कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए विकलांगता कोई समस्या नहीं है। हर काम मुस्कान के साथ किया जा सकता है। शमीम अख्तर ने कहा कि वह हर पल खुद को चुनौती दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा जो उनके जैसे हैं या जो सामान्य लोग हैं, उन्हें सभी तरह के सरकारी कामों में भाग लेना चाहिए।
दिव्यांगता को मात देकर जीवन में आगे बढ़ रहा शमीम अख्तर
