दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म ,गला दबाकर हत्या का प्रयास

95

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में परोसी द्वारा  दसवीं की एक छात्रा से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।  बताया जाता है दुष्कर्म के बाद गला दबाकर पीड़िता की हत्या करने का प्रयास किया गया।  मानिकचक थाने के नाजीरपुर ग्राम पंचायत के लक्कीकोल गांव में मंगलवार देर रात इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद आरोपी पीड़िता को जमीन पर फेंक कर वहां से भाग निकला। पीड़िता के शरीर में गहरे आघात के निशान पाए गए हैं।  मंगलवार रात को ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।पीड़िता के परिवारवालों की ओर से आरोपी के खिलाफ थाणे में लिखित शिकायत दर्ज की गयी है।   पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी युवक का नाम बापी मालदार उर्फ़ भोला ( 25) है. वह इसी गांव का निवासी बताया जा रहा है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार पीड़िता नाजीरपुर  उच्च विद्यालय के दसवीं की छात्रा है। उसके पिता सुबह मछली पकड़ने चले गए ,वहीं मां  खेत में काम करने चली गयी।   इस दौरान नाबालिका अपने घर से कुछ दूर मवेशियों के लिए  घास लेने गई थी।  तभी वहां  मौजूद बापी महाल्दार उसे पकड़ा और उसके  साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद उसने पीड़िता के साथ  मारपीट भी की।  बाद में आस पास के लोगों को आते  देख आरोपी वहाँ से भाग निकला।  स्थानीय लोगों ने पीड़िता को मानिकचक ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया।  इधर  भाजपा नेत्री श्रीरूपा मित्र चौधरी पीड़िता के परिवार वाले से मिलकर उनका हालचाल पूछा। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।