तृणमूल सरकार का विकल्प वाममोर्चा – कांग्रेस गठबंधन ही – अशोक

84

ब्रिगेड में महासम्मेलन के समर्थन में वाममोर्चा की रैली 

 28 फरवरी को कोलकाता के ब्रिगेड में महा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए गुरुवार को वाममोर्चा  की ओर से सिलीगुड़ी में एक महा रैली निकाली गई। वरिष्ठ सीपीएम नेता व सिलीगुड़ी के विधायक अशोक भट्टाचार्य के नेतृत्व में निकली इस रैली में काफी संख्या में वाममोर्चा  समर्थकों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर विधायक अशोक भट्टाचार्य  ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के लिए वाम मोर्चा एवं कांग्रेस ने हाथ मिलाया है। उन्होंने कहा कि राज्य की तृणमूल  सरकार से लोग त्रस्त हैं।  तृणमूल की सरकार में राज्य में विकास ठप है। चारो ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है।  तृणमूल की सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए लोग वाममोर्चा एंव कांग्रेस के गठबंधन को स्वतःस्फूर्त भाव से समर्थन कर रहे हैं। यही कारण  है कि आज इस रैली में लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि तृणमूल एवं भाजपा का विकल्प  वाममोर्चा – कांग्रेस गठबंधन है इस बात को लोग अच्छी तरह से समझने लगे हैं। यही कारण है कि राज्य के हर जगह लोग इस गठबंधन का खुलकर समर्थन कर रहे हैं.