तुफानगंज में भाजपा पार्टी के कार्यालय में तोड़फोड़ करने का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगा

66

पंचायत चुनाव से पहले कूचबिहार जिले के तुफानगंज के बक्सिरहाट में सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। सत्ताधारी पार्टी तृणमूल पर रात के अंधेरे में भाजपा पार्टी कार्यालय में घुसकर भाजपा पार्टी का झंडा फाड़ने का आरोप लगा। यह घटना बक्सिरहाट थाना क्षेत्र के हरीरहाट चौपाटी के पास भाजपा पार्टी कार्यालय में सोमवार सुबह हुई। हालांकि, स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने आरोपों से इनकार किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिकायत की कि आज सुबह जब उन्होंने भाजपा पार्टी कार्यालय खोला तो पार्टी का झंडा और कुर्सी-मेज टूटे हुए मिले। पुलिस को सूचना दी गई। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पूरे घटनाक्रम का ठीकरा सत्ता पक्ष पर फोड़ा। हालांकि बरकोदाली-1 तृणमूल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष परेश मंडल ने आरोपों से इनकार किया है।