डकैत गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार,पेट्रोल पंप में डकैती के उद्देश्य से जमा हुए थे बदमाश

113

 सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के एनजेपी  थानांतर्गत फुलबाड़ी के शोभाविता  में पिछले साथ  21 नवंबर को 8 बदमाशों का एक गिरोह डकैती के उद्देश्य पर पेट्रोल पंप पर इकट्ठा हुए थे। ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर  एनजेपी  थाने की  पुलिस ने अभियान चलाकर गिरोह के पांच  सदस्यों को गिरफ्तार किया था।  अरोपियों से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने इस  वर्ष उस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ में पुलिस को दो और बदमाशों के नाम पुलिस को हाथ लगी।  पुलिस ने बुधवार देर रात  अभियान चलाकर दोनों को गिरफ्तार किया। एनके  मंडल एवं  मिलन सामंत हैं। दोनों अशोकनगर क्षेत्र के रहनेवाले हैं. गुरुवार को दोनों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया ।