डकैती की योजना बना रहे तीन गिरफ्तार , धारदार हथियार बरामद

102

सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस अंतर्गत न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर डकैती की योजना बना रहे तीन बदमाशों को धर दबोचा।   पुलिस सूत्रों के अनुसार खुफिया जानकारी के आधार पर बृहस्पतिवार देर रात एनजेपी थाने  के शांतिपाड़ा कॉलोनी इलाके में कुछ बदमाश डकैती की योजना बना रहे थे। इसकी ख़ुफ़िया जानकारी मिलते ही पुलिस विशेष अभियान चला कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। हालाँकि पुलिस अभियान की भनक लगते ही पांच बदमाश वहां से भाग निकले। पुलिस ने इनके पास से धारदार हथियार व लोहे का रॉड बरामद किए। पुलिस ने बताया आरोपियों के नाम रूप सरकार, चरणजीत मंडल एवं पप्पू बर्मन है। इनमें रूप सरकार देशबंधुपाड़ा, चिरंजीत मंडल ईस्टर्न बायपास तथा पप्पू बर्मन कश्मीर कॉलोनी इलाके के रहने वाले हैं। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि ये सभी शांतिपाड़ा  इलाके में डकैती के मकसद से एकत्रित हुए थे। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया.