जलपाईगुड़ी : विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों को लिए वर्कशॉप आयोजित

जलपाईगुड़ी लाइट ऑफ साइंस नामक संगठन ने विज्ञान की उच्च शिक्षा को प्रायोगिक तौर पर आगे बढ़ाने की विशेष पहल कर रहा है। संगठन की ओर से शहर के तीन नंबर गुमटी स्थित लाइट ऑफ साइंस के अस्थाई कार्यालय में एक वैज्ञानिक प्रयोगों को लेकर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया.  मुख्य रूप से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति चिंतन व अवधारणा पैदा करने के लिए यह पहल की गई है। संस्था के सदस्य देवर्घ विश्वास ने बताया कि पहली से दसवीं कक्षा के विद्यार्थी संसाधनों के अभाव  में अक्सर अपने हाथों से विज्ञान का प्रयोग करने में सक्षम नहीं हो पाते हैं। उन विद्यार्थियों को विज्ञान के  विभिन्न प्रयोगों के लिए  यहाँ अवसर मुहैया कराया जाता है। यहाँ बच्चे अपने हाथों से विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक प्रयोगों को अंजाम देते हैं। इसके साथ ही उनमें  वैज्ञानिक चिंतन व विचारधारा विकसित करने का प्रयास किया जाता है. उन्होंने कहा  संस्था की ओर लोगों में समाज में फैली कुरीतियों व अफवाहों के बारे  जागरूकता भी फैलाई जा रही है। विद्यालय एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को विज्ञान के  प्रति  आकर्षित करने के लिए संस्था की ओर से लगातार पहल की जा रही है.

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *