जलपाईगुड़ी : वाम – कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार डॉ सुखविलास वर्मा का जोरदार चुनाव प्रचार

94

जलपाईगुड़ी सदर विधानसभा सीट के   वाम-कांग्रेस गठबंधन उम्मीदवार डॉ सुखबिलास वर्मा ने मंगलवार को धुआंधार चुनाव प्रचार किया। उन्होंने  आज सुबह जलपाईगुड़ी नगरपालिका के वार्ड 24 और 25 में  अपने समर्थकों के साथ जोरदार प्रचार किया। उनके साथ कांग्रेस व  वाम दलों के विभिन्न नेता व भारी संख्या में समर्थक मौजूद  थे। प्रचार रैली में कांग्रेस के  जलपाईगुड़ी के जिला अध्यक्ष पिनाकी सेनगुप्ता, अम्लान मुंशी, डीवाईएफआई नेता दीपशुभ्र  सान्याल समेत अन्य शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया। चुनाव प्रचार के दौरान महागठबंधन के उम्मीदवार सुखबिलास वर्मा घर घर जाकर लोगों से मिले और उनका आशीर्वाद लिया।   जलपाईगुड़ी सदर विधानसभा क्षेत्र के दो बार विधायक रह चुके डॉ सुखबिलास वर्मा ने कहा कि अगले 15 दिनों तक वे शहर के हर वार्ड के साथ-साथ गांवों में जोरदार प्रचार अभियान चलाएंगे।