जलपाईगुड़ी में भी राम मंदिर निर्माण के लिए अर्थ संग्रह अभियान शुरू

161

पूरे देश के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में भी शुक्रवार से विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए अर्थ संग्रह अभियान शुरू किया गया.  आज भगवान राम  की पूजा अर्चना के बाद संगठन के सदस्य घर-घर जाकर मंदिर निर्माण के लिए अर्थ संग्रह किया। संगठन के सदस्यों ने बताया कि 15 जनवरी से 31 जनवरी तक का भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए अर्थ संग्रह अभियान चलाया जाएगा। इससे पहले आज जलपाईगुड़ी के डांगापाड़ा स्थित कालीबाड़ी में  भगवान राम की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद संगठन के सदस्य  मंदिर निर्माण के लिए अर्थ संग्रह  अभियान शुरू किया। संगठन के जिला सचिव  कृष्णेंदु  गुहा ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए आज से अर्थ  संग्रह अभियान शुरू किया गया है जो 31 जनवरी तक चलेगा। आज संगठन के सदस्य घर-घर जाकर  लोगों से इस बाबत अर्थ संग्रह किया।  इसके साथ ही सड़कों पर राहगीरों से व दुकानदारों से भी मंदिर निर्माण के लिए अर्थ जुटाए गए।  उन्होंने कहा कि कोई भी राम भक्त मंदिर निर्माण के लिए 10 रुपये से लेकर अपने सामर्थ के अधिकतम अनुदान दे सकते हैं.