जमीन धोखाधड़ी मामले में भूमि विभाग के मुहुरी गिरफ्तार

67

भूमि रिकॉर्ड धोखाधड़ी मामले में भूमि विभाग के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। घटना उत्तर दिनाजपुर के हेमताबाद में हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति का नाम नूर सलाम (50) है। वह हेमताबाद थाने के भातसिया गांव का निवासी बताया गया है। उसके खिलाफ जमीन के रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का मामला दर्ज किया गया था। इसी के आधार पर पुलिस ने बुधवार की रात उसे गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे रायगंज जिला न्यायालय में पेश किया गया।