चोपड़ा : आदिवासी महिला की रहस्यमय मौत से हड़कंप

89

उत्तर दिनाजपुर जिले के  चोपड़ा में एक आदिवासी महिला की रहस्यमय मौत से पूरे इलाके में दशहत फ़ैल गयी।  उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा के मझियाली ग्राम पंचायत के सुभान्दीगच्छ में  इस घटना के बाद भारी तनाव देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार महिला ने कमर  में दर्द की शिकायत लेकर  कल रात लगभग 9 बजे अपने पति सुदीन ओराव से फोन पर संपर्क किया।  चाय बागान में काम करने वाले उसके पति सुधीर  ओराव पत्नी से फोन पर बात करने के बाद गाँव की एक दवा  दुकान से दवा लेकर घर पहुंचे  तो  देखा उसकी  पत्नी साड़ी के फंदे से लटक रही है। उसकी चीख पुकार  सुनकर  आस-पड़ोस के लोग वहां पहुंचे। खबर मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंची।  पुलिस शव को पोस्ट मार्टम के लिए  इस्लामपुर महकमा अस्पताल भेज कर घटना की जाँच शुरू कर दी है। प्राथमिक जाँच के बाद पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है.