चाय बागान श्रमिकों में कंबल , शीत वस्त्र के साथ साथ मास्क एंव सेनिटाइजर वितरित

104

प्रभात रितु सेवा सदन नामक स्वयंसेवी संगठन की ओर से शनिवार को जलपाईगुड़ी जिले के चाय बागान श्रमिक व बच्चों के बीच कंबल, शीत वस्त्र  मास्क व सेनिटाइजर का वितरण किया गया. जलपाईगुड़ी सदर ब्लॉक  के डेंगुआझर चाय बागान के हंतुपाड़ा श्रमिक लाइन के लोगों के बीच आज करीब ढाई सौ कंबल व  अन्य शीत  वस्त्र वितरित  किए गए। इसके साथ ही संगठन की ओर से इन लोगों का मास्क  एवं सेनिटाइज़र भी प्रदान किया गया। संगठन की ओर से प्रभात चंद्र सरकार ने बताया कि कोरोना काल में चाय बागान श्रमिकों के स्वास्थ्य की देखरेख अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज इन लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल व अन्य शीत वस्त्र के साथ ही कोरोना से बचने के लिए मास्क एंव सेनिटाइजसर प्रदान किया गया.इसके साथ ही आज इन लोगों में कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया।