चाय बागान में मिला मृत तेंदुआ , श्रमिकों में दहशत

129

अलीपुरद्वार जिले में हाटीपोता  रेंज के जयंती चाय बागान में  तेंदुए के शव बरामद किये जाने को लेकर  पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जाता है  गुरुवार दोपहर को श्रमिक जब जयंती चाय बागान में काम करने पहुंचे तो अचानक उन्होंने चाय बागान के अंदर एक मृत तेंदुए देखा। घटना के प्रकाश में आने के बाद  छोर ओर अफरा तफरी मच गयी।  फ़ौरन इस बारे में हाटीपोता रेंज अधिकारियों को इसकी सूचना दी गयी।   तेंदुआ का शव बरामद किये जाने की खबर मिलते ही वनकर्मी  घटनास्थल पर पहुंचकर  मृत तेंदुए को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया ।वन विभाग के कर्मचारी घटना की जाँच शुरू कर दी है।