घर में घुसकर वृद्ध महिला के सोने के कान की बाली व गले के हार की छिनताई

125

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में कुछ बदमाश घर में घुसकर एक वृद्ध महिला के कान के सोने की बाली व गले के हार छीन कर फरार हो गए। ओल्ड मालदा नगर पालिका के 15 नंबर वार्ड के शिवराम पल्ली इलाके में आज सुबह इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।  घटना  के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस बारे में ओल्ड मालदा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना को लेकर शिकायत दर्ज किए जाने के बाद अभियान चलाते हुए पुलिस ने एक आरोपी  को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही  अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। हालांकि पुलिस ने अब तक छिनताई  के गहनों की बरामदगी नहीं कर पाई है। घायल वृद्ध महिला को मौलपुर  स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार घायल पीड़िता का नाम रीता साहा ( 65) है. आज सुबह घर के निचले माले में वह काम कर रही थी।   उसी समय अचानक दो युवक घर में घुसे और उनके कान की बाली व गले के हार छीन कर फरार हो गए। इन गहनों  के  मूल्य  करीब ढाई  लाख रुपये बताए जा रहे हैं।  पीड़िता के बेटे अपूर्वा साहा ने बताया कि दो माले के मकान के निचले माले में वे सभी  रहते हैं।  आज सुबह  उसकी मां घर में काम कर रही थी।  तभी घने कोहरे का लाभ उठाते हुए दो युवक अचानक घर में घुसे और उसकी मां का मुंह बंद कर कान के सोने के गहने व गले का हार छीनकर फरार हो गए।   घटना के बाद उसकी  मां की चीख-पुकार सुनकर वे  लोग वहां पहुंचे। बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है। इधर ओल्ड वाला थाने के आईसी हीरक विश्वास ने बताया कि  घटना के सिलसिले में  एक आरोपी को पकड़ा गया है।  अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।