गरीबों का हक़ खाने वाले को चाँद से भी ढूंढ निकलकेंगे – मिथुन चक्रवर्ती

117

हिंदी फिल्म के सुपर स्टार रह चुके भाजपा ने मिथुन चक्रवर्ती ने बुधवार को कूचबिहार जिले के दिनहाटा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बसे साहेबगंज में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। हालही में भाजपा में शामिल मिथुन चक्रवर्ती ने दिनहाटा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार निशीथ प्रमाणिक के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया।सभा को संबोधित करते  हुए  मिथुन ने यहाँ के लोगों से वादा किया कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो महिलाओं को बसों पर कोई किराया नहीं देना होगा। इतना ही नहीं गरीबों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। गरीब बच्चे जहां तक पढ़ाई करना चाहे उन्हें कोई शुल्क  देना नहीं होगा। साथ ही  सभी अस्पतालों के जनरल वार्ड  वातानुकूलित होंगे। मिथुन चक्रवर्ती ने कहा जो लोग गरीबों का हक़ खाये हैं उन सभी को बाहर निकाला जायेगा। यदि आवश्यक पड़ी तो उन्हें चाँद से भी पकड़ कर लाया जायेगा। साथ ही मिथुन चक्रवर्ती ने कहा  अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो यहाँ कोई दंगा नहीं होगा। आज  कार्यक्रम में  विभिन्न दलों के कार्यकर्ता मिथुन का हाथ पकड़कर भाजपा में शामिल हुए।