कोहरे की चादर में लिपटा सिलीगुड़ी , ठंड ने बढ़ायी मुश्किलें

153

पूरे राज्य के साथ-साथ सिलीगुड़ी में भी शीतलहरी जारी है। घने कोहरे के बीच सर्द हवाएं लोगों को ठण्ड का अहसास करा रही है।  सिलीगुड़ी व आस पास का इलाका  घने कोहरे में लिपटा है। सुबह साढ़े दस बजे तक सूर्यदेव का दर्शन नहीं हुआ। कोहरे के कारण  सड़कों को वाहनें रेंगते नजर आये रहे हैं. गर्म कपडे में लिपटे लोग अपने कामों से घर से बाहर निकल रहे हैं। घने कोहरे के कारण दूर स्पष्ट रूप से कुछ दिखाई नहीं दे रहा। जगह जगह लोगों को अलाव जलाकर ठण्ड से बचने का प्रयास करते देखा  जा रहा है।  हालाँकि  कुछ लोग कोहरे व सर्द  हवादों का आनंद लेते हुए भी नजर आए.