कोरोना वैक्सीन लेने के लिए जलपाईगुड़ी असपताल में उमड़ी लोगों की भीड़

103

जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में बुधवार  सुबह से कोरोना के वैक्सीन लेने वाले लोगों की लम्बी कतारें देखी गयी। बताते चले कल वैक्सीन नहीं मिलने से कुछ लोगों ने जमकर विरोध किया था। इसे लेकर अस्पताल में काफी तनाव देखा गया था।जलपाईगुड़ी जिला सदर अस्पताल में आज सुबह से वैक्सीन सेंटर में लोगों की लंबी लाइन देखी जा रही है । वैक्सीन  लगवाने आए तापस साहा ने कहा कि वे  कल वैक्सीन लगवाने आए थे पर उन्हें वैक्सीन नहीं मिली।  उन्हें बिना वैक्सीन लगवाने खाली हाथ लौटना पड़ा।  इसलिए वे  आज सुबह से लाइन में खड़े हैं।   उन्हें  उम्मीद है कि आज सभी को वैक्सीन मिलेगी। एक ही कतार  में महिला और पुरुष खड़े हैं।  कोई पहली बार तो कोई  दूसरी खुराक के लिए आये हैं । अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि सुबह 10 बजे से  वैक्सीन देने का काम शुरू हुआ।