कोरोना काल में उम्दा काम करने वाली महिला स्वास्थ्य कर्मियों की हुई पदोन्नति

101

 ओल्ड मालदा नगरपालिका ने कोरोना महामारी काल में  विभिन्न परेशानियों का सामना कर  लोगों की सेवा करने वाले महिला  स्वास्थ्य कर्मियों को पदोन्नति करने का एलान किया है। नगरपालिका द्वारा इन महिला स्वास्थ्य कर्मियों को आशा कर्मी  के रूप में बहाल किया गया है। नगरपालिका सूत्रों के अनुसार नगरपालिका की कुल 20 महिला स्वास्थ्य कर्मियों को पदोन्नति की गई है। इन महिलाकर्मियों को पहले आसमानी रंग के पोशाक में अपना काम करना पड़ता था अभी से वे बैगनी रंग की पोशाक पहनकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करेंगी।  शुक्रवार दोपहर को ओल्ड मालदा नगरपालिका के प्रशासक कार्तिक घोष की उपस्थिति में  इस तरह की  20 महिला स्वास्थ्य कर्मियों को नई पोशाक, मास्क, सेनिटाइजर  व साबुन के पैकेट प्रदान किए गए। ये महिला स्वास्थ्य कर्मी आने वाले दिनों में इलाके व मोहल्ले में घूम घूम कर कोरोना के टीकाकरण से लेकर विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य संबधित गतिविधियों में अपना योगदान देंगी।  ओल्ड मालदा नगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग के नोडल ऑफिसर साधन चंद्र दास ने बताया कि एचडब्ल्यू महिला स्वास्थ्य कर्मियों को  पदोन्नति कर उन्हें एनएचओ बनाया गया है।  उन्होंने कहा कि इन महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना महामारी काल में जिस तरह लोगों की सेवा की और काफी प्रशंसनीय है. आने वाले दिनों में ये  महिला स्वास्थ्य कर्मी वैक्सीनेशन से लेकर कोरोना से  संबंधित जागरूकता अभियान का हिस्सा होंगी।