कृषि कानून रद्द करने की मांग में वकीलों ने दिया धरना

79

कृषि कानून रद्द किए जाने की मांग को लेकर अब वकील भी सड़क पर उतर आए हैं। शुक्रवार को जलपाईगुड़ी जिला अदालत के सामने वकीलों ने कृषि कानून को रद्द करने की मांग में धरना दिया।  मुख्यतः वामपंथी व कांग्रेस से जुड़े वकीलों के संगठन ‘ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन ‘के सदस्यों ने आज जलपाईगुड़ी जिला व सत्र अदालत के सामने कृषि कानून रद्द किए जाने की मांग में धरना दिया।  ये सभी करीब एक  घंटे तक काम रोक कर धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। संगठन के सदस्य निर्मल घोष दस्तीदार ने कहा कि केंद्र सरकार को अविलंब कृषि कानून रद्द करना होगा। साथ  ही उन्होंने कहा कि केंद्र के इस कृषि कानून से आम किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कृषि कानून रद्द होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।