कृषि कानून रद्द करने की मांग में कांग्रेस के कृषक संगठन ने निकाली रैली

127

कृषि कानून रद्द किये जाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने आंदोलन तेज कर दिया है. इसी क्रम में पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में शुक्रवार को कांग्रेस समर्थकों ने केंद्र के कृषि कानून को रद्द किए जाने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं ने कहा केंद्र की मोदी सरकार  रेल, बैंक समेत अन्य सरकारी विभागों की बिक्री कर रही है।.अब किसानों को भी सरकार बेचने का प्रयास कर रही है. इसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार की  इस साजिश के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस के कृषक संगठन की ओर से शुक्रवार दोपहर को जलपाईगुड़ी शहर में कृषि कानून के खिलाफ विरोध रैली निकाली गयी।  रैली में शामिल कांग्रेस समर्थकों ने अभिलंब केंद्र सरकार से कृषि कानून रद्द किए जाने की मांग की।   रैली जलपाईगुड़ी शहर के मदरसा मैदान से शुरू होकर शहर के विभिन्न इलाकों की परिक्रमा की. रैली में शामिल कांग्रेस के कृषक संगठन के जिला अध्यक्ष गिरिजा राय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जन विरोधी कृषि कानून को जबरन  किसानों पर थोप रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों पर कृषि कानून लाद कर उन्हें समस्याओं के मुँह में धकेल रही है।  इसके  खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा।