कृषि कानून के खिलाफ किसान खेत मजदुर तृणमूल कांग्रेस की सभा आयोजित

108

सिंगुर आंदोलन के बाद वामो सरकार के तर्ज पर केंद्र की भाजपा सरकार को भी उखाड़ फेकेंगी जनता 

किसान खेत मजदुर तृणमूल कांग्रेस की ओर से कृषि कानून रद्द किये जाने की मांग में शनिवार को फालाकाटा ब्लॉक के  जटेश्वर में किसानों को लेकर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।   संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बेचाराम मन्नान सभा में बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित थे।  सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा तृणमूल सुप्रीमो एंव राज्य की मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किसान खेत मजदुर तृणमूल कांग्रेस कृषि कानून के खिलाफ  राज्य भर में किसानों को एकजुट कर रहा है।  साथ ही उन्होंने कहा उनका संगठन कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन करता है। उन्होंने कहा वे लोग 2006 में सींगुर  में किसान आंदोलन किया है। उन्होंने कहा जिस तरह सिंगुर में किसान आंदोलन के बाद राज्य की जनता ने तत्कालीन वाममोर्चा सरकार को बाहर का रास्ता दिखा दिया था उसी तर्ज पर देश की जनता कृषि कानून के खिलाफ केंद्र की भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेकेंगी। सभा में संगठन के  जिला अध्यक्ष प्रसनजीत राय, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील राय , तृणमूल कांग्रेस के राज्य सचिव ऋतव्रत बन्दोपध्याय, अलीपुरद्वारा तृणमूल कांग्रेस के  जिला  अध्यक्ष मृदुल गोस्वामी समेत अन्य वरिष्ठ नेता व कार्यकर्त्ता मौजूद थे।