कूचबिहार में होगा 33 वां राज्य भवइया उत्सव

77

33 वां राज्य भवइया उत्सव इस वर्ष कूचबिहार के शीतलकूची में आयोजित किया जाएगा। शीतलकूची  के गोसाइयेरहाट हाई स्कूल मैदान में चार फ़रवरी से तीन दिनों तक भवइया उत्सव आयोजित किया जायेगा। राज्य के उत्तर बंगाल विकास मंत्री रविंद्र नाथ घोष ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। मंत्री ने कहा एक फ़रवरी से  सिलीगुड़ी  में उत्तरबंग उत्सव  शुरू हो रहा है।  उन्होंने कहा सिलीगुड़ी के अलावा उत्तर बंगाल के सभी जिले में यह उत्सव पालित होगा। मंत्री ने कहा इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण भवइया उत्सव के आयोजन में कुछ दिक्क्तें आ रही है।  इस बीच बंगलादेशी भवइया कलाकारों को लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा असम के भवइया कलाकार इस उत्स्व में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही उत्तरबंगाल के मशहूर भवइया कलाकार इस उत्सव में हिस्सा लेंगे।