कूचबिहार : धारदार हथियार से हमला कर महिला की हत्या , पति को किया घायल

123

धारदार हथियार से  हमला कर उसकी हत्या  किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।  बदमाशों  ने मृत महिला के पति पर  भी धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। फ़िलहाल वह अस्तपाल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। कूचबिहार  जिले के तूफानगंज एक नंबर ब्लॉक के मारुगंज ग्राम पंचायत के भेलाकोबा इलाके में इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. बदमाशों के हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।  पुलिस ने बताया उसका नाम ज़रीफ़ा  बीवी (45) है।  इस घटना में उसका पति अली हुसैन (50 ) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस घटना से जुड़े रहने के आरोप में सहिदुल मियां नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।  बढ़ते तनाव के बीच इलाके में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।  पुलिस ने घटनास्थल से खून के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए इसे भेजा दिया है।  दूसरी ओर  इस दर्दनाक  हादसे की खबर मिलते ही उत्तर बंगाल विकास मंत्री तथा नाटाबाड़ी के विधायक रवीन्द्रन नाथ घोष  मौके  पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। उन्होंने मृतक के परिवारवालों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके प्रति  अपनी संवेदना व्यक्ति की।   इसके साथ ही उन्होंने पुलिस को घटना के शीघ्र जाँच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का अनुरोध किया।