उम्मीदवार बदलने की मांग में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी , भूमिपुत्र को उम्मीदवार बनाये जाने की मांग

95

उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज में  उम्मीदवार को लेकर पार्टी समर्थकों का गुस्सा चरम पर है। भाजपा की महिला मोर्चा की सदस्यों ने भाजपा प्रत्याशी  सौमेन राय को चरित्रहीन करार देते हुए उसके नेतृत्व में महिलाएं सुरक्षित नहीं रहने का दावा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इन कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि वे उनका स्वागत झाड़ू व जूते से करेंगी।  भाजपा समर्थकों ने सड़कों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।  हालांकि, दूसरे स्थानों के विपरीत कालियागंज  में भाजपा नेतृत्व विरोध में शामिल नहीं हुए हैं। उन्होंने जिला और राज्य नेतृत्व से अपने उम्मीदवारों को शांतिपूर्ण तरीके से बदलने की अपील की है। दूसरी ओर शीर्ष नेतृत्व इस प्रस्ताव को ठुकराने के बाद  कालियागंज में भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय  पार्टी नेताओं व  कार्यकर्ताओं की ने  औपचारिक बैठक के बाद अपने ही  उम्मीदवार के खिलाफ आंदोलन शुरू करने का फैसला किया यह । इसी के तहत आज  भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उम्मीदवार के खिलाफ कालियागंज शहर की सड़कों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलनकारी भाजपा कार्यकर्ताओं ने  आरोप लगाया कि जब मनुष्य का  लोकतान्त्रिक अधिकार छीन लिया जाय तो तो लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर होते  हैं। उन्होएँ कहा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने  बाहरी व्यक्ति  को यहाँ  उम्मीदवार बनाया वे लोग किसी भी सूरत में उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। स्थानीय भाजपा कार्यकर्त्ता  भूमिपुत्र को यहाँ  के  उम्मीदवार बनाये जाने की मांग कर रहे हैं।