उत्तर दिनाजपुर में भाजपा कर्मियों पर हमले के आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

88

विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से राज्य भर में राजनीतिक हिंसा जारी है।  इधर भाजपा ने तृणमूल  समर्थकों पर पार्टी  कार्यकर्ताओं पर हमला किये जाने का आरोप लगाया है।  उत्तर दिनाजपुर जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में 22 अप्रैल को चुनाव हुए थे। 2 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद  से जिले में राजनीतिक हिंसा तेज हो गयी। भाजपा जिलाध्यक्ष बासुदेव सरकार ने कहा कि परिणाम जारी होने के बाद से जिले के विभिन्न हिस्सों में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले किये जा रहे हैं। घरों में आग लगायी जा रही है। भाजपा समर्थक  अपने घरों से भाग कर दूसरी जगह पनाह लिए हुए हैं। तृणमूल कार्यकर्ता उनके घरों में लूटपात कर रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को जल्द से जल्द इसे रोकने की मांग की।