उत्तरी सिक्किम में फंसे 50 पर्यटकों को निकाला गया

38

  • मौसम विभाग ने जारी किए 20 जून 2024 तक येलो अलर्ट
  • राज्य के कई जिलों में संपर्क मार्ग अब तक नहीं हो सकें हैं बहाल

•1200 से अधिक पर्यटक फंसे हुए हैं सिक्किम राज्य के कई अलग-अलग हिस्सों में

•12 जून 2024 से प्रदेश में लगातार हो रही है भारी बारिश, जनजीवन प्रभावित

गंगटोक : – पिछले सात दिनों से उत्तरी सिक्किम में फंसे 50 से अधिक पर्यटकों को तीन चरणों में मंगन पहुंचाया गया। इसकी पुष्टि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने की है। 12 जून से लगातार हो रही बारिश के कारण मंगन जिले के चुंगथांग और लाचेन में 1200 से अधिक पर्यटकों फंसे हुए थे। मंगन और चुंगथांग के बीच विभिन्न स्थानों में भूस्खलन के काण सड़क मार्ग अवरुद्ध है।पर्यटकों को प्रभावित क्षेत्रों से वाहनों में लाया गया और कई स्थानों पर उन्हें पैदल भी चलना पड़ा। राज्य प्रशासन हेलिकाप्टर के माध्यम से पर्यटकों को निकालने की तैयारी में था, लेकिन मौसम की खराबी के कारण यह संभव नहीं हो सका। बचाव कार्य में ढिलाई को लेकर पर्यटक काफी परेशान थे, जिन्हें अब राहत मिली है। मंगन पहुंचे एक पर्यटक ने बताया कि वे 09 जून को उत्तरी सिक्किम घूमने पहुंचे थे। 10 जून से जिले में बारिश शुरू हुई और भूस्खलन के कारण वहीं रूकना पड़ा। उन्होंने कहा कि परिजनों की चिंता सता रही थी। मां से बोलने का मन कर रहा था। जब मंगन पहुंचकर मां को फोन लगाया और मां की आवाज सुनी तो गला ही बैठ गया। उन्होंने बीआरओ के प्रति आभार व्यक्त किया ।बारिश और भूस्खलन के कारण कई स्थानों पर सड़क मार्ग अवरुद्ध है। वाहनों के नहीं चलने से पर्यटकों को कुछ स्थानों पर पैदल यात्रा करना पड़ा। पर्यटकों को भी प्रभावित क्षेत्र से निकालने का काम किया जाएगा। समस्या यह है कि लगातार हो रही वर्षा और खराब मौसम के कारण हेलिकाप्टर उड़ाने नहीं भर पा रहे है। पांच से अधिक स्थानों में भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग भी अवरुद्ध है। भूस्खलन के कारण जंगू, चुंगथांग, लाचुंग प्रभावित है। जहां सात दिन बाद भी सड़क संपर्क बहाल नहीं हो पाया है। तीस्ता नदी में बने पुल भी बह गए । उत्तर सिक्किम का सड़क संपर्क खुलने में और अधिक समय लग सकता है।राज्य पर्यटन मंत्री छिरिंग थेंडुप भूटिया ने जानकारी दी है कि उत्तरी सिक्किम में ड्राइवर और पर्यटकों के साथ करीब 1,800 लोग फंसे हुए हैं। बागडोगरा हवाई अड्डे पर भारतीय वायुसेना के हेलिकाप्टरों को स्टैंडबाय पर रखा गया है। दूसरी ओर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मंगन जिले के साथ-साथ राज्य के अन्य भागों में मंगलवार से 20 जून तक आरेंज और येलो अलर्ट जारी किए हैं।मंगलवार और बुधवार को नामची, मंगन, गंगटोक, गेजिंग, सोरेंग और पाक्योंग जिले में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। इसके साथ ही बुधवार और गुरुवार को भी इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है।