उड़ान योजना के जरिए 15 फरवरी से कूचबिहार एयरपोर्ट से सेवा शुरू

53

लंबे इंतजार के बाद कूचबिहार एयरपोर्ट से फ्लाइट सेवा शुरू होने वाली है। उड़ान योजना के जरिए 15 फरवरी से यह उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है। गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक ने आज कूचबिहार हवाईअड्डे का दौरा करने के बाद यह घोषणा की। इस रूट पर कूचबिहार से कोलकाता, कोलकाता से जमशेदपुर, जमशेदपुर से भुवनेश्वर के लिए उड़ानें संचालित की जाएंगी। हवाई सेवाएं सप्ताह में सातों दिन चलेंगी।