ईस्टर्न जोनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जलपाईगुड़ी महिला वॉलीबॉल टीम बिहार रवाना

88

बिहार के बेगूसराय में आयोजित होने वाली  ईस्टर्न जोनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जलपाईगुड़ी महिला वॉलीबॉल टीम बिहार के लिए रवाना हो गई है.  20 व  21 जनवरी को बिहार के बेगूसराय इलाके में ईस्टर्न जोनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जलपाईगुड़ी के सीनियर व जूनियर टीम की कुल आठ खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है. प्रतियोगिता के लिए टीम के सदस्य बिहार के लिए रवाना हो गई। जानकारी के अनुसार ईस्टन  जोन के कुल 6 राज्य प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। जलपाईगुड़ी की वॉलीबॉल टीम पिछले वर्ष ईस्टर्न जोन चैंपियन हुई थी। टीम की खिलाड़ियों ने इस बार भी टीम के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है. टीम की एक सदस्य  निकिता रजक ने बताया कि इस वर्ष भी उनकी टीम प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करेगी।  इसके साथ ही उन्होंने कहा कि  प्रतियोगिता  के लिए वे  लोग पिछले 2 वर्षों से कड़ी मेहनत कर रही है।