‘आप एक और साल बड़ी नहीं हो रहीं बल्कि…!’, रेखा के जन्मदिन पर फैन्स कुछ यूं दे रहे बधाई

101

बॉलीवुड की सुपरस्टार और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक रेखा की पर्सनल लाइफ आज भी रहस्य बनी हुई है। 90 के दशक में जितनी चर्चा रेखा की एक्टिंग और उनकी खूबसूरती की होती थी, उतनी ही चर्चा उनके अफेयर की भी होती थी। रेखा के जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको बता रहे उनकी लाइफ से जुड़े कुछ अनसुने किस्से। क्या आप जानते हैं कि रेखा के पति मुकेश अग्रवाल ने शादी के 1 साल बाद खुदकुशी कर ली थी।

साल 1990 में बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से रेखा ने शादी की थी। कहते हैं कि मुकेश अग्रवाल रेखा को बेहद पसंद करते थे। जिस दिन मुकेश ने रेखा को प्रपोज किया, उसी दिन दोनों ने शादी कर ली। कहा जाता है कि शादी के बाद रेखा को पता चला कि मुकेश डिप्रेशन में हैं तो वह उन्हें छोड़कर विदेश चली गईं। रेखा जब विदेश में थीं, उसी दौरान मुकेश ने सुसाइड कर लिया। कहते हैं कि मुकेश ने रेखा के ही दुपट्टे से ही फांसी लगाई थी। जब यह खबर बाहर आई तो रेखा की छवि नेगेटिव हो गई थी। इस हादसे के लिए मुकेश के परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने रेखा को खूब कोसा था।

बॉलीवुड की सुपरस्टार और सदाबहार एक्ट्रेस रेखा आज अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं। रेखा के फैन्स उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। जहां रेखा को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। वहीं उनके फैन्स ने अपनी चहेती एक्ट्रेस को बर्थडे विश करने के लिए ट्विटर पर ट्वीट की बौछार लगा दी है। फैन्स सोशल मीडिया पर शानदार मैसेज और शायरी लिखकर रेखा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

एक फैन ने लिखा- आप एक और साल बड़ी नहीं हो रही हैं। आप केवल एक और साल शानदार हो रही हैं। शानदार इंसान को जन्मदिन की बधाई, जिसे मैं बीते कई सालों से जानता हूं। आप हर दिन गॉर्जियस होते रहिए। वहीं एक अन्य फैन ने लिखा- हर आर्टिस्ट के लिए इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सच्ची प्रेरणा हैं। जन्मदिन मुबारक हो रेखा जी।