आग लगने से पांच मकान जलकर राख , लाखों का नुकसान

107

उत्तर दिनाजपुर जिले के  चोपड़ा ब्लॉक के चोपड़ा ग्राम पंचायत के टेलीविटा क्षेत्र में आग लगने से पांच घर जलकर राख हो गए। घटना के बाद इलाके में व्यापक तनाव देखा गया।  स्थानीय लोगों ने रसोई घर में चूल्हे से लगने की आशंका जतायी। आगलगी में लाखों  रुपये के नुकसान  की बात कही जा रही है। आगलगी की खबर मिलते ही चोपड़ा थाने की पुलिस और इस्लामपुर से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गयी। काफी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका। चोपड़ा ग्राम पंचायत के उप प्रधान के प्रतिनिधि व  पूर्व प्रधान मोहम्मद हनीफ मौके पर पहुंच  कर हालातों का जायजा लिया । उन्होंने पीड़ितों को ग्राम पंचायत से सभी प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया।