अहिंसा और सांप्रदायिक सद्भावना के बापू के आदर्श राष्ट्र को समृद्धि की ओर ले जाएंगे : ममता बनर्जी

93

अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सीएम ने कहा है कि अहिंसा और सांप्रदायिक सद्भावना के बापू के आदर्श हमारे राष्ट्र को समृद्धि की ओर ले जा सकते हैं। शनिवार को ममता ने ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि हम जिस एकता की इच्छा रखते हैं वह तभी संभव होगा जब हम परोपकार और एक दूसरे के प्रति समर्पण की खेती करेंगे। महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। अहिंसा और सांप्रदायिक सद्भावना के उनके आदर्श हमारे राष्ट्र को समृद्धि की ओर ले जा सकते हैं।
 अपने दूसरे ट्वीट में ममता ने लिखा है कि आज सभी लोगों को सद्भावना दिवस के मौके पर में शुभकामनाएं दे रही हूं।
उल्लेखनीय है कि अहिंसा और सत्य के जरिए देश के आम जनमानस को एकजुट कर अंग्रेजो के खिलाफ अहिंसक लड़ाई लड़ने वाले महात्मा गांधी को नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को गोली मार दी थी।