अशोक भट्टाचार्य ने शंकर घोष को कहा विश्वासघात ,पार्टी के गोपनीय तथ्यों को लीक करने का लगाया आरोप

वरिष्ठ सपा नेता व सिलीगुड़ी के वाममोर्चा -कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार अशोक भट्टाचार्य  ने पार्टी के पूर्व नेता व हालही में भाजपा में शामिल होने वाले शंकर घोष पर विस्फोटक आरोप लगाया है।  श्री भट्टाचार्य ने  कहा कि शंकर घोष पार्टी में रहते हुए पार्टी के गोपनीय  तथ्यों को बाहर लीक करते थे। अशोक भट्टाचार्य ने अपने पूर्व सहयोगी शंकर घोष को विश्वासघात करार देते हुए उनकी कड़ी आलोचना की।  शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने यह विस्फोटक आरोप लगाया। अशोक भट्टाचार्य शनिवार को सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र  अंतर्गत सिलीगुड़ी नगर निगम के 29 नंबर वार्ड में अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार किया। चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय लोगों ने अशोक भट्टाचार्य का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन पर फूल बरसाए व शंखनाद के जयघोष से उनके  समर्थन में नारेबाजी की। अशोक भट्टाचार्य ने चुनाव प्रचार के दौरान घर-घर जाकर लोगों से मिले व उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने लोगों से संयुक्त मोर्चा उम्मदीवार के समर्थन में मतदान करने की अपील लोगों से की। दूसरी ओर भाजपा नेता शंकर घोष ने फोन पर बताया कि उन्होंने पार्टी में रहते अपनी जिम्मेदारी भलीभांति  निभायी . पार्टी में रहने उनपर किसी तरह के आरोप नहीं लगे। साथ ही उन्होंने कहा उन पर लगाए गए आरोपों के बारे में जनता विचार करेगी।   

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *